ऋषिकेश योगनगरी के नाम से पूरी दुनिया मे प्रसिद्ध है। अगर आप ऋषिकेश आ रहे हैं तो आपको इन 5 प्रसिद्ध पुलों को जरूर देखना चाहिए यहाँ जाना आपके लिए और आपके परिवार के लिए बहुत रोमांचक साबित होग। माँ गंगा के एक किनारे से दूसरे किनारे तक का रास्ता तय करने में ये पुल आपकी सहायता करते हैं और साथ ही मे आपको मिलते हैं मनमोहक नज़ारे जिसे देखने के बाद आपका मन प्रफुल्लित हो जायेगा। तो आइये जानते हैं कोनसे हैं ये 5 पुल जो की ऋषिकेश आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
1 – राम झूला – ऋषिकेश शहर से मात्र 3 कीमी की दूरी पर स्थित है गंगा नदी पर बना एक लोहे का झूला पुल है। वर्ष 1968 मे निर्मित यह पुल ऋषिकेश मे आने वाले प्रेटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है। गंगा के दोनों किनारों पर कई हिंदू आश्रम और धार्मिक केंद्र स्थापित हैं। यह पुल नदी से 2 कीमी (1.2 मील) ऊपर है और इसकी लंबाई 750 फीट (230 मीटर) है। राम झूला देखने के लिए पर्यटक अपने परिवार के साथ यहॉ पहुंचते हैं।
2 – लक्षमण झूला – लक्ष्मण झूला ऋषिकेश शहर से 4.2 कीमी की दूरी पर स्थित झूला पुल है। यह झूला ब्रिटिश सम्राज्य के समय बनाया गया था। लक्ष्मण झूला ऋषिकेश का सबसे प्रसिद्ध झूला है। पर्यटक इस पुल को देखने बड़ी तादाद में यहॉ आते हैं।
3 – जानकी सेतु – हाल ही में बना जानकी सेतु पुल प्रेटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। हर साल हजारों लोग यहॉ घूमने आते हैं। इस पुल का निर्माण 2013 में शुरू हुआ था और 20 नवंबर 2020 में इस पुल का लोकार्पण किया गया था। इसकी लंबाई करीब 274 मीटर है | ऋषिकेश शहर से इसकी दूरी 2.8 कीमी है। इस पुल को काफी अच्छे और आकर्षक तरीके से सजाया गया है। जिसकी वजह से यह पर्यटकों का आकर्षण बना हुआ है |
4 – बैराज पुल – ऋषिकेश में चाहे राम झूला हो लक्ष्मण झूला हो या जानकी सेतु इनके बारे में हम सभी जानते हैं। लेकिन बैराज पुल के बारे मे काफी कम लोगों को पता होगा यहाँ के सारे नजरे मनमोहक और सुंदर हैं जिन्हे देखने के बाद आप खुश हो जायेंगे। शहर से इसकी दूरी लगभग 6 कीमी है। इस पुल के बारे मे कम लोगों को पता होने की वजह से यहॉ ज्यादा भीड़ नहीं होती।इसीलिए इस स्थान पर काफी शांत का माहौल है।
तो अगर आप ऋषिकेश आते हैं तो इन 4 पुलो पर जरूर जाए आपको ऋषिकेश की एक अलग और सुंदर छवी देखने को मिलेगी और आप अपने घर तो चले जायेंगे लेकिन आपका मन ऋषिकेश ही रह जायेगा।
Also Read: अपनी ऋषिकेश ट्रिप को परिवार संग कैसे बनाए यादगार।