ऋषिकेश संतों की भूमि मानी जाती है। जब भी आप ऋषिकेश आएंगे, तो आपको यहाँ पर जगह-जगह पर आश्रम मिलेंगे। आइए आपको बताते हैं ऋषिकेश के 6 प्रसिद्ध आश्रमों के बारे में:
– स्थान: ऋषिकेश से 4.6 किमी दूर, राम झूला में
– यह आश्रम राम झूला के पास पवित्र गंगा तट पर स्थित है और यह विश्व प्रसिद्ध आश्रमों में से एक है। इस आश्रम में आपको योग, ध्यान, अध्यात्म सब कुछ मिलेगा। इस आश्रम में बच्चे दूर-दूर से वेदों की शिक्षा लेने आते हैं। यहाँ आपको बहुत सुंदर-सुंदर मंदिर मिलेंगे। यह विश्व का योग केंद्र भी है। यहाँ की गंगा आरती देखने लायक है और यहाँ बहुत दूर-दूर से लोग गंगा आरती देखने के लिए आते हैं।
– स्थान: ऋषिकेश से 4 किमी दूर, परमार्थ निकेतन के पास
– इसे स्वर्ग आश्रम भी कहते हैं। यह ऐसा आश्रम है जहाँ आपको हमेशा सत्संग, रामायण और भागवत चलते हुए मिलेंगे। यहाँ की दीवारों पर आपको गीता और रामायण की रचनाएँ भी मिलेंगी। यहाँ का भोजन भी बहुत लाजवाब होता है। गीता भवन की बेसन बर्फी बहुत प्रसिद्ध मिठाई है। यहाँ जो लोग घूमने आते हैं, उनके रहने के लिए निशुल्क सुविधा भी प्रदान की जाती है।
3. मधुबन आश्रम:
– स्थान: ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 3 किमी दूर, कैलाश गेट, मुनि की रेती
– यह आश्रम भगवान श्रीकृष्ण को पूरी तरह समर्पित है। यहाँ पर हमेशा कृष्ण भजन होते हैं। यह आश्रम जन्माष्टमी के पर्व पर बहुत सुंदर दिखता है। अगर आप जन्माष्टमी के समय आएं, तो इस आश्रम को जरूर देखें। उस दिन यह सुंदर और अद्भुत दिखता है। यहाँ बहुत सुंदर राधा कृष्ण की मूर्ति है और इनका अपना भोजनालय है, जो शुद्ध शाकाहारी है।
4. शिवानंद आश्रम:
– स्थान: ऋषिकेश से 4 किमी दूर, राम झूला के पास
– यह आश्रम योग सिखाने के लिए काफी प्रसिद्ध है। शिक्षा के माध्यम से यह आश्रम लोगों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक तरीके से जोड़ता है। यहाँ आपको निशुल्क चिकित्सा भी मिलती है। यहाँ शानदार किताबों की दुकान है, जिसे आपको अवश्य देखना चाहिए।
5. जयराम आश्रम:
– स्थान – ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 2 किमी दूर, मुख्य बाजार में स्थित है
– अगर आप ऋषिकेश हनुमान जयंती के समय आते हैं, तो इस आश्रम में जरूर आइए। यहाँ हनुमान जयंती बहुत अच्छे तरीके से मनाई जाती है। इस आश्रम के सामने एक बहुत सुंदर घाट है, जो त्रिवेणी घाट है। यहाँ का संध्या भजन काफी प्रसिद्ध है।
Also Read: ऋषिकेश के 4 सबसे प्रसिद्ध झरने: रोमांच और शांति का अनोखा संगम