तीर्थनगरी ऋषिकेश को संतों की भूमि माना जाता है। जब भी आप ऋषिकेश आएंगे, तो यहां आपको जगह-जगह आश्रम दिखाई देंगे। यह स्थान प्राचीन समय से उत्तराखंड के चारधाम यात्रियों के ठहरने के लिए व्यवस्था मात्र था। लेकिन समय के साथ-साथ यह आश्रम भी अब हाईटेक हो चुके हैं, जबकि कुछ अन्य अब भी साधारण रूप में बने हुए हैं। आइए, आपको बताते हैं ऋषिकेश में मौजूद 6 प्रसिद्ध आश्रमों के बारे में :
ऋषिकेश के मुनिकीरेती क्षेत्र से होते हुए जानकी सेतु पार करने पर आपको परमार्थ निकेतन आश्रम नजर आएगा। यह विश्व प्रसिद्ध आश्रमों में से एक है। इस आश्रम में आपको योग, ध्यान, अध्यात्म सब कुछ मिलेगा। आश्रम का अपना गुरुकुल भी है, जहां छात्र वेदों की शिक्षा लेते हैं। यहां आपको बहुत सुंदर मंदिर भी दिखाई देंगे। यहां की गंगा आरती देखने लायक है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु गंगा आरती के लिए पहुंचते हैं।
2. गीता भवन आश्रम:
परमार्थ निकेतन आश्रम से कुछ ही दूरी पर गीता भवन आश्रम स्थित है। यह ऐसा आश्रम है जहां आपको हमेशा सत्संग, रामायण और भागवत होते हुए दिखेंगे। आश्रम की दीवारों पर आपको गीता और रामायण की रचनाएं भी मिलेंगी। यहां का भोजन भी बहुत लाजवाब है, खासतौर पर गीता भवन की बेसन बर्फी बहुत प्रसिद्ध है।
3. मधुबन आश्रम:
ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 3 किमी दूर, कैलाश गेट, मुनि की रेती में स्थित यह आश्रम भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। यहां सुबह-शाम कृष्ण भजनों का आनंद लिया जा सकता है। जन्माष्टमी पर्व पर यह आश्रम बेहद खूबसूरती से सजाया जाता है। यहां सुंदर राधा-कृष्ण और बलराम की मूर्तियां भी हैं, और आश्रम का अपना भोजनालय भी है, जहां शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलता है।
4.स्वर्ग आश्रम:
माँ गंगा और शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित स्वर्ग आश्रम तक पहुँचने का मुख्य रास्ता रामझूला और जानकी सेतु है। हिमालय की तलहटी में स्थित स्वर्ग आश्रम का तापमान मध्यम रहता है। यह आश्रम राजाजी नेशनल पार्क के जंगलों से घिरा हुआ है और चारों ओर मनमोहक हरियाली है। इस अद्भुत स्थान के अलावा, स्वर्ग आश्रम में 100 से अधिक साधुओं के लिए कुटियाएँ हैं, जहां वे ध्यान करते हैं और अपना जीवन व्यतीत करते हैं।
5.शिवानंद आश्रम:
राम झूला के पास स्थित यह आश्रम योग सीखने के लिए काफी प्रसिद्ध है। शिक्षा के माध्यम से यह आश्रम लोगों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से जोड़ता है। यहां निशुल्क चिकित्सा सेवा भी उपलब्ध है। इस आश्रम में शानदार किताबों की दुकान भी है, जिसे अवश्य देखना चाहिए।
6. जयराम आश्रम:
ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 2 किमी दूर, मुख्य बाजार में स्थित है जयराम आश्रम। अगर आप ऋषिकेश में हनुमान जयंती के समय आते हैं, तो इस आश्रम में जरूर जाएं। यहां हनुमान जयंती बहुत अच्छे तरीके से मनाई जाती है। आश्रम के सामने एक सुंदर त्रिवेणी घाट है, जहां आप संध्या गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं।
Also Read: ऋषिकेश के शानदार फोटो लोकेशन।
Pingback: अपनी ऋषिकेश ट्रिप को परिवार संग कैसे बनाए यादगार। - titlilive.com
Pingback: ऋषिकेश के पांच प्रसिद्ध गंगा आरती स्थल - titlilive.com
Pingback: उत्तराखण्डके 5 हिलस्टेशन जिनकी खूबसूरती कर देगी आपको मंत्रमुग्ध। - titlilive.com
Pingback: ऋषिकेश के 6 प्रसिद्ध आश्रम - titlilive.com
Pingback: टिहरी का सौंदर्य और आस्था: अद्भुत मंदिरों और दर्शनीय स्थलों की खोज